नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम से अमन कुमार कुशवाहा के शव को एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को बरामद कर लिया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. धुर्वा आदर्श नगर निवासी अरुण कुमार कुशवाहा के पुत्र अमन कुमार कुशवाहा (22) ने सोमवार रात नौ बजे के आसपास धुर्वा डैम में फाटक के पास कूदकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने सोमवार रात ही उसकी स्कूटी और चप्पल धुर्वा डैम के किनारे फाटक के पास से बरामद किया था. स्कूटी और चप्पल बरामद होने के बाद से ही अमन के डैम में कूदकर जान देने की आशंका जतायी जा रही थी. अमन के आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिली है.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।