भाजपा अनगड़ा मंडल की बैठक रिंग रोड में मंडल अध्यक्ष सुनील महतो की अध्यक्षता में हुई.
अनगड़ा.
भाजपा अनगड़ा मंडल की बैठक रिंग रोड में मंडल अध्यक्ष सुनील महतो की अध्यक्षता में हुई. जिसमें संगठन की मजबूती और जनसमस्याओं पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में नल जल योजना के नाम पर लूट मची है. 90 प्रतिशत योजना फेल है. कमजोर निर्माण कार्य के कारण सैकड़ों जलमीनार ठप हैं. क्षेत्र की जनता पानी के लिए तरस रही है. जल जीवन मिशन की विफलता के विरोध में पार्टी द्वारा 11 मई को रांची में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना देगी. इसके अलावा पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का निर्णय लिया गया. इससे पूर्व तीन राज्यों में जीत पर जश्न मनाया गया. बैठक में जिला महामंत्री मनोज चौधरी, सुरेंद्र महतो, रामसाय मुंडा, रामनाथ महतो, राजेंद्र महतो, कुंती कुमारी, हिमांशु चौधरी, विशेश्वर चौधरी, घनेनाथ महतो, अजय भोक्ता, सुप्रेश महतो, रामेश्वर महतो, दुर्गा महतो, सिकंदर अंसारी, बिरजा मुंडा, बसंत चौधरी, पुनीलाल महतो, जगेश्वर महतो, लोकनाथ महतो, विजय महतो आदि उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.