अंबेडकर जयंती पर मेरी बस्ती, कोरोना मुक्त बस्ती का संकल्प दिलायेंगे भाजपा कार्यकर्ता

रांची : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कहा कि 14 अप्रैल को पूरे राज्य में भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यों के साथ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायेंगे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार अंबेडकर जयंती के अवसर पर कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए […]

रांची : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कहा कि 14 अप्रैल को पूरे राज्य में भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यों के साथ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायेंगे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार अंबेडकर जयंती के अवसर पर कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देंगे.

बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर सभी मंडलों के दो-दो गरीब बस्तियों के सभी घरों में मोदी राशन का वितरण किया जायेगा. साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा घरों में निर्मित मास्क भी वितरित किये जायेंगे. श्री वर्मा ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बस्तियों में मेरी बस्ती,कोरोना मुक्त बस्ती के साथ लॉकडाउन में कोरोना संकट से उबरने के लिए सरकार के आदेश व कानून के पालन का संकल्प भी दिलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >