सिल्ली: भाजपा सिल्ली मंडल के प्रधान कार्यालय में मंगलवार को संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अम्बुज रजक ने की. इसमें पूर्व जिला अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार और मंडल प्रभारी अलखनाथ महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर मंडल स्तर पर संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा और सत्यापन किया गया.
जैलेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में संगठन के विस्तार के साथ पार्टी की कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे. उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जोड़ने, संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया.
बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव और विचार साझा किए. इस अवसर पर महामंत्री भेंगराज प्रसाद, हरिहर महतो, सुधीर साहु, अमित देवी, सुमित्रा देवी, शैलेंद्र बड़ाइक, ललित प्रसाद, सूरज गोराई, सुभाष महतो, सूरज महतो, बसंत सिंह, अक्षय चौधरी सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
