JPSC-JSSC मामले में भाजपा ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन, रखीं ये तीन प्रमुख मांगे; जानिए...

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य सचिव से मिलकर जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में हुई धांधली की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. छात्रों पर दर्ज मुकदमे रद्द करने की भी है पुरजोर मांग.

रांची से सतीश कुमार की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्य सचिव से मिलकर ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन के माध्यम से JPSC-JSSC द्वारा ली गई विभिन्न परीक्षाओं में हुई व्यापक धांधली की सीबीआई जांच कराने और झारखंड के विभिन्न थानों में छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे अविलंब रद्द करने की मांग की गई है.

छात्र आंदोलन की FIR रद्द करने की मांग

ज्ञापन में कहा गया है कि जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में हुई धांधली के विरोध में झारखंडी छात्रों ने लगभग एक महीने तक लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया था. इस दौरान और उसके बाद छात्रों की आवाज दबाने के लिए राज्य के विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज की गई. भाजपा ने सर्वोच्च न्यायालय के उस आदेश का हवाला दिया है, जिसके तहत देश के विभिन्न राज्यों में छात्र आंदोलन के दौरान किए गए एफआईआर को तत्काल रद्द करने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के समर्थन में 8 सितंबर को रामगढ़ में आजसू का पुतला दहन

पार्टी ने राज्य सरकार के समक्ष मुख्य रूप से तीन प्रमुख मांगें रखी

1. छात्र आंदोलन के दौरान और उसके बाद छात्रों पर राज्य के विभिन्न थानों में दर्ज एफआईआर को अविलंब रद्द किया जाए.

  1. सरकार जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं की धांधली को स्वीकार करते हुए रद्द एवं स्थगित की गई सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की अनुशंसा करे.

3. आयोग के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद समान रूप से दोषी अन्य सदस्यों की भी तुरंत गिरफ्तारी हो और जिन पदाधिकारियों के मातहत कनिष्ठ कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई है, उन पदाधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाए.

मौके पर कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि युवाओं के हित में इन मांगों को अविलंब पूरा नहीं किया गया, तो पार्टी बाध्य होकर राज्यव्यापी आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी झारखंड सरकार की होगी. ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित कई अन्य विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे.

ये भी पढ़ें: CUJ और SKIPA के बीच एमओयू, प्रशिक्षण और शोध को मिलेगा बढ़ावा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

प्रतीक्षा कुमारी को कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। वह फिलहाल प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में काम कर रही हैं। इससे पहले प्रतीक्षा The Followup के साथ भी काम कर चुकी हैं। अपने काम के दौरान इन्होंने झारखंड से जुड़ी स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक और आम लोगों से जुड़े मुद्दों की खबरें लिखने, एडिट करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पब्लिश करने का काम किया है। इसके साथ ही इन्हें न्यूज का वॉयस ओवर करने का भी अनुभव है। प्रतीक्षा खबरों को आसान, प्रभावी और दर्शकों की समझ के मुताबिक लिखने के साथ-साथ वीडियो के लिए स्क्रिप्ट तैयार करने और उसे अपनी आवाज में प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का काम भी करती हैं। पत्रकारिता में उनकी खास दिलचस्पी झारखंड के स्थानीय मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, रोजगार और आम लोगों से जुड़े विषयों पर खबरें तैयार करने और डिजिटल न्यूज कंटेंट बनाने में है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >