हूल दिवस की पूर्व संध्या पर बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हू की तस्वीर के बहाने BJP ने JMM पर बोला बड़ा हमला

BJP Attacks JMM: भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के किसी भी नेता ने सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी नहीं मांगी है. यानी इन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है. प्रतुल शाह देव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सहित तमाम महापुरुषों का अपमान झारखंड बिल्कुल नहीं सहेगा. झारखंड मुक्ति मोर्चा को तुरंत माफी मांगनी चाहिए.

BJP Attacks JMM: हूल दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भगवान बिरसा मुंडा, वीर सिदो-कान्हू और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर समेत अन्य शहीदों की तस्वीर के बहाने सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा पर हमला बोला है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू और बाबा भीमराव आंबेडकर समेत अन्य महापुरुषों का अपमान करने का आरोप लगाया है. प्रतुल ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े एक संगठन की बैठक में मोर्चा के नेता मंच पर बैठे थे. उनके मंच के सामने नीचे भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य महापुरुषों की तस्वीर लगायी गयी थी. यह बेहद शर्मनाक वाकया है. यह झारखंड मुक्ति मोर्चा की शहीदों के प्रति सोच को दर्शाता है.

‘झारखंड में बिरसा मुंडा को मिला है भगवान का दर्जा’

प्रतुल शाह देव ने कहा बिरसा मुंडा को पूरा झारखंड में भगवान के रूप में मान्यता देता है. बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर संविधान के निर्माता और वंचित समुदाय के मसीहा थे. सिदो-कान्हू सहित अनेक महापुरुष, जो झारखंड में पूजनीय हैं, उनकी तस्वीर को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने अपने पैरों के पास लगा रखा था.

‘लालू प्रसाद के जन्मदिन पर भी बाबा साहब की तस्वीर नीचे थी’

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इससे पहले भी लालू प्रसाद के जन्मदिवस पर उनके पैरों के पास बाबा साहब की तस्वीर को रखा गया था. लालू प्रसाद ने ऐसा करने से मना भी नहीं किया था. यह इंडी गठबंधन की देश के महापुरुषों के प्रति घटिया सोच को उजागर करता है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सार्वजनिक रूप से माफी मांगे झामुमो – भाजपा

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के किसी भी नेता ने सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी नहीं मांगी है. यानी इन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है. प्रतुल शाह देव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सहित तमाम महापुरुषों का अपमान झारखंड बिल्कुल नहीं सहेगा. झारखंड मुक्ति मोर्चा को तुरंत माफी मांगनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के 17 जिलों में आज होगी भारी से बहुत भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

झारखंड के मंत्री ने की घोषणाओं की बारिश- गिरिडीह में खुलेंगे यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज

Jharkhand Weather: झारखंड में अभी नहीं थमेगा बारिश का दौर, जानें कब तक बरसेगा मानसून

Kal Ka Mausam: झारखंड में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, जानें किन जिलों में होगी भारी से बहुत भारी वर्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >