JPSC ऑफिस के बाहर भाजयुमो का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ मेन गेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में राजधानी रांची में भाजयुमो ने बड़ा प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने JPSC कार्यालय का घेराव किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

JPSC Protest News: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर बुधवार को राजधानी रांची में बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता और अभ्यर्थी JPSC कार्यालय का घेराव करने पहुंचे. प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और करीब 1000 पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी. हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार और JPSC के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 


अभ्यर्थी ने लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि JPSC परीक्षा में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं. इस दौरान JPSC के अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया. कार्यालय के बाहर जुटे छात्रों ने यह दावा किया कि ‘45 लाख रुपये में पेपर बिकने’ जैसी गंभीर अनियमितताएं हुई हैं.  हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

नहीं काम आया कोई बैरिकेड

प्रदर्शनकारी सुरक्षा बैरिकेडिंग तोड़ते हुए जेपीएससी कार्यालय के मुख्य गेट तक पहुंच गए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जेपीएससी कार्यालय के मुख्य गेट बैनर लहराया, जिस पर लिखा था, "JPSC का रेट क्या है?"  पुलिस ने इस बैनर को तुरंत ही हटवाया और प्रदर्शनकारियों को पीछे खदेड़ दिया. 

ये भी पढ़ें: गुमला में सेना के जवान से 21.37 लाख रुपये की ठगी, एसपी-डीसी से लगाई इंसाफ की गुहार

ये भी पढ़ें: हजारीबाग: खेत देखने गए किसान की हाथियों के हमले में मौत, जंगल के पास मिला शव

ये भी पढ़ें: गढ़वा में खुली सिस्टम की पोल: जिंदा महिला को मृत दिखाकर राशन किया बंद, अदालती फरमान के बावजूद दिखा बुलडोजर का खौफ


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >