कार के धक्के से बाइक सवार की मौत

रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग-33 के बुंडू थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास प्रात: 6: 30 बजे कार डब्लू बी 06 के 9659 धक्के से मोटरसाइकिल सवार वारिक मंसूरी (58) ग्राम छोट कोलमा, एदेलहातु, थाना बुंडू गंभीर रूप से घायल हो गया.

बुंडू

रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग-33 के बुंडू थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास प्रात: 6: 30 बजे कार डब्लू बी 06 के 9659 धक्के से मोटरसाइकिल सवार वारिक मंसूरी (58) ग्राम छोट कोलमा, एदेलहातु, थाना बुंडू गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल ने प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रांची रेफर किया गया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि वारिक अंसारी बुंडू नगर से अपना घर लौट रहा था. इस संबंध में बरियातू थाना ने वाहन मालिक के विरुद्ध एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >