बाइक की भिड़ंत, चार युवक घायल

बाइक की भिड़ंत, चार युवक घायल

तमाड़. रांची-टाटा मार्ग (एनएच-33) पर सलगाडीह चौक के समीप बुलेट मोटरसाइकिल व बाइक की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय पुलिस ने सभी का उपचार तमाड़ स्वास्थ्य केंद्र में कराया. वहां से उन्हें रिम्स भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार पांडुडीह (अड़की) निवासी महेंद्र सिंह मुंडा बुलेट मोटरसाइकिल से अपने साथी सनिका मुंडा (तिरूलपीड़ी) व सानी मुंडा (भुरसुडीह) के साथ बुंडू से घर जा रहा था.

इसी क्रम में तमाड़ से जाराडीह की ओर जा रहे पंचानन अहीर की बाइक से उनकी टक्कर हो गयी. घटना शनिवार शाम लगभग सात बजे की बतायी जाती है.

चान्हो. बीजूपाड़ा-खलारी मार्ग में चोरेया मोड़ के निकट दुर्घटना में बुढ़मू के दादगो निवासी बाइक सवार रोनिश होरो (21 वर्ष) घायल हो गया. उसे प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर किया गया है. रोनिश बाइक से खलारी से बीजूपाड़ा की ओर आ रहा था. इसी क्रम में खलारी की ओर जा रहे एक ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >