भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि में विस्तार

ट्रेन की समय सारणी, ठहराव एवं कोच संयोजन पूर्ववत रहेंगे.

रांची. रेलवे ने ट्रेन संख्या 02832/02831 भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) की परिचालन अवधि में विस्तार किया है. ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल ट्रेन 30 अप्रैल से 29 जून तक प्रतिदिन भुवनेश्वर से चलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 01 मई से 30 जून तक प्रतिदिन धनबाद से चलेगी. ट्रेन की समय सारणी, ठहराव एवं कोच संयोजन पूर्ववत रहेंगे.

रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगेगा

रांची. यात्रियों की भीड़ व प्रतीक्षा सूची लंबी होने के कारण रांची रेल मंडल से चलने वाली ट्रेन संख्या 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में 18 अप्रैल को द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >