रांची: तुपुदाना में स्वामी प्रणवानन्द जी महाराज के नये मंदिर का उद्घाटन, बच्चों को दी जाती है निःशुल्क शिक्षा

स्वामी प्रणवानन्द का जन्म 14 मई 1896 में हुआ था. उन्होंने 1917 में भारत सेवाश्रम संघ की स्थापना की थी. उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भी भाग लिया. वे बाबा गंभीरनाथ जी के शिष्य थे. उनके अनुयायी उन्हें भगवान शिव का अवतार मानते हैं.

झारखंड की राजधानी रांची स्थित तुपुदाना में भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानन्द जी महाराज के नये मंदिर का उद्घाटन मंगलवार को किया गया. मंदिर के उद्घाटन में देशभर से करीब 150 संत पहुंचे थे. संघ के कार्यकर्ता गोपाल घोष ने बताया, यहां स्वामी जी का प्राचीन मंदिर है, जिसका पुननिर्माण किया गया.

मंदिर के अलावा, आध्यात्मिक केंद्र है भारत सेवाश्रम : स्वामी बुद्धस्वानंद

रांची तुपुदाना भारत सेवाश्रम के कार्यकारी सचिव स्वामी बुद्धस्वानंद जी महाराज ने बताया, यह केवल मंदिर ही नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक केंद्र भी है. गुरु जी महाराज सभी के लिए हैं. उन्होंने बताया रांची के तुपुदाना के अलावा बुंडू में भी सेवाश्रम है. वहां 150 से अधिक बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है.

1986 में हुई तुपुदाना में भारत सेवाश्रम मंदिर की स्थापना

रांची तुपुदाना भारत सेवाश्रम के कार्यकारी सचिव स्वामी बुद्धस्वानंद जी महाराज ने बताया, तुपुदाना स्थित भारत सेवाश्रम मंदिर की स्थापना 1986 में हुई थी. तब से यहां देश भर से लोग आ रहे हैं और अपनी सेवा दे रहे हैं.

भारत सेवाश्रम के तहत गरीब बच्चों को दी जाती है शिक्षा

भारत सेवाश्रम के तहत गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है. तुपुदाना के अलावा बुंडू में करीब 150 बच्चों को आश्रम में रखकर फ्री में शिक्षा दी जा रही है. इसके अलावा तुपुदाना सेवाश्रम में फ्री में एक्यूप्रेशर केंद्र चलाया जा रहा है. जिसका लाभ कोई भी ले सकता है.

1917 में स्वामी प्रणवानन्द जी महाराज ने की थी भारत सेवाश्रम संघ की स्थापना

भारत सेवाश्रम संघ की स्थापना सन्त आचार्य स्वामी प्रणवानन्द जी महाराज ने 1917 में किया था. इसका मुख्यालय कोलकाता में है. देश-विदेश में इसके करीब 46 केंद्र हैं. बिहार के गया जिले में इसका सबसे बड़ा केंद्र है.

कौन हैं स्वामी प्रणवानन्द

स्वामी प्रणवानन्द का जन्म 14 मई 1896 में हुआ था. उन्होंने 1917 में भारत सेवाश्रम संघ की स्थापना की थी. उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भी भाग लिया. वे बाबा गंभीरनाथ जी के शिष्य थे. उनके अनुयायी उन्हें भगवान शिव का अवतार मानते हैं. उन्होंने 1941 में समाधी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >