Bharat Bandh: झारखंड में कल स्कूल, कॉलेज और बैंक खुले रहेंगे या बंद, जानिए आपके शहर में कितना पड़ेगा असर

Bharat Bandh: अलग-अलग क्षेत्रों के 25 करोड़ कर्मचारी कल हड़ताल पर रहेंगे. 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने यह हड़ताल बुलायी है. इसके मद्देनजर कल 9 जुलाई को भारत बंद का आह्वान किया गया है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या कल भारत बंद का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा.

Bharat Bandh: कल 9 जुलाई को भारत बंद का आह्वान किया गया है. अलग-अलग क्षेत्रों के 25 करोड़ कर्मचारी कल हड़ताल पर रहेंगे. 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने यह हड़ताल बुलायी है. इस हड़ताल में कल किसान, मजदूर से लेकर बैंकिंग और डाक विभाग तक के कर्मचारी शामिल होंगे. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या कल भारत बंद का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. और सबसे बड़ा सवाल कि कल स्कूल, कॉलेज और बैंक खुले रहेंगे या नहीं? तो चलिए आपको इन सभी सवालों के जवाब देते हैं.

झारखंड में दिखेगा भारत बंद का असर!

कल भारत बंद के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों के 25 करोड़ कर्मचारी सरकारी नीतियों का विरोध करेंगे. तो जाहिर-सी बात है कि झारखंड में भी कई जगहों पर कर्मचारी हड़ताल पर जायेंगे, जिससे स्वाभाविक रूप से कामकाज प्रभावित होंगे. अगर कर्मचारियों का हड़ताल बड़े पैमाने पर होता है तो झारखंड में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल सकता है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

स्कूल, कॉलेज और बैंक खुले रहेंगे या बंद?

झारखंड में कल 9 जुलाई को भारत बंद के दौरान स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहने की कोई संभावना नहीं है. इस बंदी का आह्वान ट्रेड यूनियनों द्वारा किया गया है. ऐसे में स्कूल, कॉलेज और बैंक पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. साथ ही स्कूल, कॉलेज और बैंक की ओर से बंदी को लेकर कोई आधिकारिक सूचना भी नहीं आयी है.

इसे भी पढ़ें

Jamshedpur News: “आ देखें जरा किसमें कितना है दम…”, बीच सड़क पर शुरू हुई ‘बुल फाइटिंग’, मची अफरा-तफरी

Hazaribagh News: शहर में आया बच्चा चोर, डेढ़ लाख में मासूम का सौदा करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

श्रावणी मेला को लेकर सजधज कर तैयार बाबा नगरी, हाईटेक और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा आयोजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >