कोरोना से जंग : बीजेपी मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार घर-घर पहुंचा रहे राशन

रांची : भाजपा लालपुर मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार जाइसवाल ने फाइट अगेंस्टकोरोना कार्यक्रम के तहत रांची के लोअर बर्दवान कंपाउंड, हरिहर सिंह रोड में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच उनके घर पर जाकर राशन सामग्री का वितरण किया, इस काम मैं उनके साथ वार्ड 19 की पार्षद श्रीमती रोशनी खलखो भी उपस्थित थीं. वही, […]

रांची : भाजपा लालपुर मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार जाइसवाल ने फाइट अगेंस्टकोरोना कार्यक्रम के तहत रांची के लोअर बर्दवान कंपाउंड, हरिहर सिंह रोड में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच उनके घर पर जाकर राशन सामग्री का वितरण किया, इस काम मैं उनके साथ वार्ड 19 की पार्षद श्रीमती रोशनी खलखो भी उपस्थित थीं.

वही, गोमिया के तैलिक कल्याण समाज के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में गोमिया में पांच सौ मास्क का वितरण किया गया. घर-घर जाकर मास्क वितरित किया गया. मास्क तैलिक समाज की महिलाओं द्वारा बनाया गया था.

गांधीनगर : व्यावसायिक मंडी जरीडीह बाजार के युवक भाजपा नेता राजू गुप्ता, मुकेश वर्मा तथा संजय गुप्ता ने जरूरतमंदों के बीच स्वनिर्मित सैनेटाइजर का वितरण कर रहे हैं. युवकों की टोली बाजार में सैनेटाइजर का छिड़काव भी कर रही है. कहा कि सैनेटाइजर खरीदने से वंचित लोगों के बीच नीम व तुलसी का पत्ता, फिटकिरी, पुदीना, कपूर तथा अल्कोहल से तैयार रसायन बोतल में भर कर बांटा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >