बार काउंसिल ने राज्य के 7946 वकीलों के काम पर लगायी रोक

झारखंड में बड़ी संख्या में अधिवक्ता अपनी लॉ डिग्री का सत्यापन कराये बिना वकालत के पेशे में हैं. वैसे अधिवक्ताओं ने सत्यापन के लिए अब तक आवेदन ही नहीं दिया है.

रांची : झारखंड में बड़ी संख्या में अधिवक्ता अपनी लॉ डिग्री का सत्यापन कराये बिना वकालत के पेशे में हैं. वैसे अधिवक्ताओं ने सत्यापन के लिए अब तक आवेदन ही नहीं दिया है. इसमें 7946 वकीलों के नाम शामिल हैं. झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने इन अधिवक्ताओं को लिस्ट ऑफ नॉन प्रैक्टिशनर में डाल दिया है. काउंसिल ने वर्ष 2019 में सभी जिला व अनुमंडल बार एसोसिएशनों को लिस्ट ऑफ नॉन प्रैक्टिशनर भेजते हुए सख्ती से इसका अनुपालन कराने का निर्देश दिया है. काउंसिल ने कहा है कि नॉन प्रैक्टिशनर लिस्ट में शामिल अधिवक्ताअों को कोर्ट या किसी ट्रिब्यूनल में पैरवी करने का अधिकार नहीं है. अधिवक्ताअों के नाम काउंसिल की वोटर लिस्ट से हटा दिये गये हैं. इन्हें काउंसिल की कल्याणकारी योजनाअों का भी लाभ नहीं मिलेगा. नाॅन प्रैक्टिशनर लिस्ट में शामिल अधिवक्ताओं को अविलंब सत्यापन के लिए आवेदन देने को कहा गया है.

2010 या उसके बाद के अधिवक्ताओं को सत्यापन की जरूरत नहीं : बार काउंसिल ऑफ इंडिया सर्टिफिकेट एंड प्लेस ऑफ प्रैक्टिस (वेरिफिकेशन) रूल-2015 के अनुसार झारखंड में वर्ष 2015 से अधिवक्ताओं के सत्यापन का काम चल रहा है. 12 मार्च तक राज्य में कुल 29189 अधिवक्ता थे. इसमें से 16294 अधिवक्ताओं ने सत्यापन के लिए आवेदन दिया. 10237 अधिवक्ताओं के शैक्षणिक प्रमाण पत्र विश्वविद्यालयों से सत्यापन होकर काउंसिल को प्राप्त हो गये हैं. आवेदन करनेवाले शेष अधिवक्ताओं का मामला विभिन्न विश्वविद्यालयों में लंबित है. वहीं, वर्ष 2010 या उसके बाद के 4791 अधिवक्ताओं को सत्यापन कराने की कोई जरूरत नहीं है. बार काउंसिल वेरिफिकेशन रूल-2015 के अनुसार वर्ष 2010 या उसके बाद वकालत का लाइसेंस लेनेवाले को सत्यापन नहीं कराना है. सत्यापन वैसे अधिवक्ताओं को कराना है, जिन्हें 1976 या उसके बाद लाइसेंस मिला हो.

झारखंड में 16332 लाइसेंस दिये गये : झारखंड राज्य के गठन से लेकर अब तक 16332 अधिवक्ताओं को लाइसेंस दिया गया है. बिहार स्टेट बार काउंसिल से 12857 अधिवक्ताअों को झारखंड बार काउंसिल को भेजा गया. 29189 अधिवक्ता राज्य में हैं. झारखंड स्टेट बार काउंसिल के गठन के पूर्व झारखंड हाइकोर्ट की अोर से अधिवक्ता लाइसेंस जारी किया गया था. वर्ष 2001 से लेकर 24 मार्च 2006 तक हाइकोर्ट ने 4958 अधिवक्ताओं को लाइसेंस दिया, जबकि बार काउंसिल ने अपने गठन के बाद 22 सितंबर 2006 से लाइसेंस देना शुरू किया. अब तक काउंसिल ने 11374 लाइसेंस निर्गत किये हैं.

2000 रुपये विलंब दंड के साथ दे सकते हैं आवेदन : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सचिव राजेश पांडेय ने बताया कि लिस्ट अॉफ नॉन प्रैक्टिशनर में शामिल अधिवक्ताओं के पास अब भी सत्यापन कराने का अवसर है. सत्यापन कराना एक सतत प्रक्रिया है. अब तक आवेदन नहीं देनेवाले अधिवक्ता 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ बार काउंसिल कार्यालय में सत्यापन के लिए आवेदन दे सकते हैं. आवेदन मिलने के बाद काउंसिल सत्यापन व प्रैक्टिस के मामले में अग्रतर कार्रवाई करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >