स्कॉर्पियो से टक्कर में बाइक सवार चार किशोरों की मौत, लोगों ने की सड़क जाम

थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ में गुरुवार रात आठ बजे बाइक व स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर में चार किशोरों की मौत हो गयी.

पिपरवार. थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ में गुरुवार रात आठ बजे बाइक व स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर में चार किशोरों की मौत हो गयी. मृतकों में पिपरवार थाना क्षेत्र के बाराडीह निवासी अर्पण महतो, विकास महतो, मंजीत महतो व सोनू कुमार महतो का नाम शामिल है. सभी मृतक ज्ञान दीप विद्या निकेतन, तरवां के छात्र थे. इसी वर्ष उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा दी थी. बताया जाता है कि सोनू अपने बहनोई की पल्सर बाइक लेकर अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने निकला था. इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी. जिससे तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, सोनू कुमार महतो का रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभय कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे. इधर, मृतकों के परिजनों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कोहराम मच गया. मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना से आक्रोशित लोगों ने पिपरवार-टंडवा मार्ग जाम कर दिया है. खबर लिखे जाने तक घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जुटी हुई थी. ग्रामीण वाहनों को उधर से जाने नहीं दे रहे थे. दुर्घटना में बाइक का अगला पहिया अलग हो कर दूर गिरा हुआ था. वहीं, स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. स्कॉर्पियो बिना नंबर का है. स्कॉर्पियो चिरैयाटांड़ का ही बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >