पिपरवार में भाड़ा वृद्धि को लेकर धरने पर बैठे ट्रक मालिक

पिपरवार ट्रक ऑनर एसोसिएशन भाड़ा वृद्धि को लेकर दो दिनों से आंदोलनरत हैं.

पिपरवार. पिपरवार ट्रक ऑनर एसोसिएशन भाड़ा वृद्धि को लेकर दो दिनों से आंदोलनरत हैं. अशोक परियोजना कार्यालय के निकट गोलंबर चौक के पास ही वे अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं. इससे रोड सेल के माध्यम से होने वाले कोयले का उठाव बुधवार से पूरी तरह ठप है. इसकी वजह से सड़क किनारे ट्रकों की लंबी कतार लग गयी है. ट्रक मालिकों की शिकायत है कि वर्ष 2017-18 में तय भाड़ा उन्हें नहीं दिया जा रहा है. जबकि डीजल व मोटर पाटर्स की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है. ट्रक मालिक डीओ होल्डरों व लिफ्टरों से नकद भाड़ा भुगतान करने, भाड़ा में कटौती नहीं करने व ट्रकों का सुचारू रूप से परिचालन करने की मांग कर रहे हैं. ट्रक मालिकों ने कहा कि जो ट्रक मालिक तय भाड़ा के अनुसार भुगतान नहीं करते हैं, उनके कोयले का उठाव नहीं किया जायेगा. खबर लिखे जाने तक ट्रक मालिकों का आंदोलन जारी था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA RANA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >