रांची. भगवान बलभद्र जन्मोत्सव समारोह को लेकर शनिवार को चौधरी वैश्य भवन, आनंद नगर से बाइक व स्कूटी रैली निकाली गयी. रैली के माध्यम से लोगों को रविवार को आयोजित होने वाले जन्मोत्सव समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया.
चौधरी सेवा संघ और रांची चौधरी युवा संघ की ओर से रविवार को चौधरी वैश्य भवन, आनंद नगर में इष्टदेव भगवान बलभद्र का जन्मोत्सव मनाया जायेगा. संघ के महामंत्री हरिशंकर चौधरी ने बताया कि समारोह की शुरुआत सुबह नौ बजे मंगल मिलन से होगी.
इसके बाद सवा नौ बजे अतिथियों का सम्मान किया जायेगा. सुबह साढ़े नौ बजे भगवान बलभद्र की शोभायात्रा निकाली जायेगी. समारोह को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है और आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.
