रांची. कॉस्मिक बजाज ने बजाज पल्सर सीरीज के दो नये और उन्नत वेरिएंट Pulsar N160 S और N160 SS को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया. स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉर्मेंस से लैस इन बाइक्स को राइडर्स को बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस देने के उद्देश्य से पेश किया गया है.
Pulsar N160 S में 164.5 सीसी का 4-वाल्व ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो बेहतर पावर और पिकअप प्रदान करता है. बाइक में एबीएस के साथ 300 एमएम का फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया गया है. इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन से लैस आधुनिक एलसीडी कंसोल भी मिलता है.
वहीं, Pulsar N160 SS को टॉप वेरिएंट के रूप में पेश किया गया है. इसमें एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल यानी राइड-बाय-वायर तकनीक दी गयी है. बाइक में रोड, रेन, स्पोर्ट और ऑफ-रोड जैसे मल्टीपल राइडिंग मोड मिलते हैं, जिससे अलग-अलग परिस्थितियों में राइडिंग को बेहतर बनाने में मदद मिलती है.
कंपनी के अनुसार, Pulsar N160 S की एक्स-शोरूम कीमत 1,31,912 रुपये, जबकि Pulsar N160 SS की एक्स-शोरूम कीमत 1,40,868 रुपये रखी गयी है.
