बाबूलाल मरांडी ने I.N.D.I.A पर कसा तंज, वीडियो शेयर कर बताया बेमेल गठबंधन

दरअसल झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया. वीडियो के ऊपर में लिखा है कि इंडी अलायंस में सिद्धांत और संस्कार की राजनीति नहीं है.

लोकसभा चुनाव की तरीखों का ऐलान होते ही इंडिया गठबंधन और भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है. इसके साथ ही पक्ष और विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री मोदी से लेकर भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने पहले भी इंडिया गठबंधन पर निशाना साध चुके हैं. अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सोशल मीडिया एक्स के जरिये इंडिया अलायंस पर निशाना साधते हुए इस गठबंधन को अवसरवादी नेताओं का बेमेल गठबंधन करार दिया है.

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर साझा किया वीडियो

दरअसल झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया. वीडियो के ऊपर में लिखा है कि इंडी अलायंस में सिद्धांत और संस्कार की राजनीति नहीं है. यह स्वार्थी और अवसरवादी नेताओं का बेमेल गठबंधन है. वीडियो के अंत में लोगों से सवाल पूछते हुए कहा गया है कि क्या आपको लगता है कि ये अपने बीच दूल्हा चुन पाएंगे ? प्रधानमंत्री कैसे चुनेंगे? इसके बाद खानदानी लूटेरों की कोशिश होगी बेकार, अबकी बार 400 पार का नारा दिया गया है.

Also Read: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर CM चंपाई सोरेन और मिथिलेश ठाकुर ने भाजपा पर बोला हमला, बाबूलाल ने कही ये बात

भाजपा ने झारखंड की 13 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किया

गौरतलब है कि भाजपा ने झारखंड की 13 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. जबकि इंडिया गठबंधन की ओर से अभी प्रत्याशियों की घोषणा होनी बाकी है. जानकारी के अनुसार झामुमो, राजद, कांग्रेस और वाम दलों का गठबंधन भी जल्द ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगा. इन दलों के बीच सीटों का प्रारूप तय हो गया है. इसके मुताबिक सबसे अधिक सीटों 7 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. इसके अलावा झामुमो पांच सीटों, राजद और वाम दल एक सीट सीट पर चुनाव लड़ेंगे. हालांकि, अंदरखाने से मिली सूचना के मुताबिक राजद राज्य में दो सीटों की मांग कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >