Babulal Marandi: राज्य सरकार पर भड़के बाबूलाल मरांडी, बोले- युवाओं के मुद्दे पर बेपरवाह CM हेमंत सोरेन

Babulal Marandi: झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया पर संशय होने के कारण बाबूलाल मरांडी राज्य सरकार पर भड़क गये. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर युवाओं के मुद्दे से बेपरवाह नजर आने का आरोप लगाया है. बाबूलाल ने कहा कि झारखंड में युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो चुका है.

Babulal Marandi: झारखंड में एक बार फिर उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया विवादों में घिरी हुई है. इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सरकार को घेरा है. उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन पर युवाओं के मुद्दे से बेपरवाह होने का आरोप लगाया है. बाबूलाल ने कहा कि झारखंड में युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो चुका है.

सिपाही भर्ती प्रक्रिया पर संशय

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि “चुनाव से पूर्व राज्य सरकार ने उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ आयोजित कराई थी. सरकार के कुव्यवस्था और हठधर्मिता के कारण कई युवाओं की मौत होने लगी. लेकिन सरकार ने दौड़ को नहीं रोका, जिससे मौत का आंकड़ा बढ़ता ही चला गया. युवाओं को उम्मीद थी कि सरकार जल्द लिखित परीक्षा लेगी, लेकिन सरकार गठन के बाद 6 माह बीत जाने के बाद भी परीक्षा न होने के कारण अबतक उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया पर संशय बना हुआ है.”

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सरकार की राजनीति का आसान शिकार

भाजपा नेता कहते हैं कि “झारखंड के युवा हेमंत सरकार की राजनीति का सबसे आसान शिकार हैं. उन्होंने कहा कि साधन संपन्न धनाढ्य परिवार में जन्म लेने के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने युवावस्था में साधारण युवकों के संघर्ष को महसूस नहीं किया है. इसलिए उनकी शासन पद्धति में भी युवाओं के प्रति संवेदनहीनता नजर आती है.”

इसे भी पढ़ें Muharram: मुहर्रम जुलूस के दौरान नहीं बंद होगी बिजली आपूर्ति, JBVNL ने की एहतियात बरतने की अपील

युवाओं के मुद्दे से बेपरवाह सीएम

भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी का आरोप है कि सीएम हेमंत सोरेन युवाओं के मुद्दे से बेपरवाह नजर आते हैं. जब भी युवाओं द्वारा नौकरी की मांग की जाती है तो परीक्षा कैलेंडर का झुनझुना थमा दिया जाता है. आज झारखंड में युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो चुका है. न कोई ठोस नियोजन नीति, न पारदर्शी परीक्षा, न ससमय रिजल्ट… युवाओं को मिलता है तो सिर्फ फर्जी आश्वासन.

इसे भी पढ़ें

Irfan Ansari: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- तुमको 24 घंटे में उड़ा देंगे

Sadar Hospital: रांची सदर अस्पताल में 5 जुलाई से शुरू होगी MRI जांच, जानिये कितनी होगी फीस

Shravani Mela 2025: देवघर में बिना आईडी प्रूफ नहीं मिलेगा रूम, जिला प्रशासन ने तय किये कमरों के दाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >