हेमंत सोरेन से हफीजुल हसन का इस्तीफा मांगेंगे मल्लिकार्जुन खरगे, बाबूलाल मरांडी ने पूछा

‍Babulal Marandi Attacks Mallikarjun Kharge: झारखंड में कांग्रेस की ओर से आयोजित संविधान बचाओ रैली में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रांची आ रहे हैं. इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने खरगे पर हमला बोल दिया है. उन्होंने पूछा है, ‘आप संविधान बचाने के लिए झारखंड आ रहे हैं. क्या आप यहां आते ही हफीजुल हसन के इस्तीफे की मांग झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से करेंगे.’

‍Babulal Marandi Attacks Mallikarjun Kharge| ‘कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे झारखंड आ रहे हैं. वह संविधान की रक्षा के लिए अभियान चला रहे हैं. क्या वह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करेंगे कि वह हफीजुल हसन का इस्तीफा मांगें?’ ये सवाल है भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का. भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए बुधवार 30 अप्रैल को ये सवाल पूछे.

‘संविधान बचाने की बात करने आ रहे हैं मल्लिकार्जुन खरगे’

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष’ मल्लिकार्जुन खरगे संविधान बचाने की बात करने के लिए झारखंड आ रहे हैं. बाबूलाल ने पूछा कि क्या झारखंड आने के बाद सबसे पहले मल्लिकार्जुन खरगे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हफीजुल हसन के इस्तीफे की मांग करेंगे? मरांडी ने कहा कि हफीजुल जैसे संविधान विरोधी व्यक्ति के साथ गठबंधन में बने रहना और उसी समय संविधान बचाओ रैली करना दोमुंहापन की परिभाषा है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नेशनल हेराल्ड केस से लोगों का ध्यान भटकाने की साजिश है संविधान बचाओ रैली – मरांडी

बाबूलाल मरांडी यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा कि यह कोई इत्तेफाक नहीं कि जैसे-जैसे नेशनल हेराल्ड केस की परतें खुलती जा रही हैं, कांग्रेस पार्टी की संविधान को लेकर चिंता भी बढ़ती जा रही है. झारखंड के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक सोची-समझी साजिश के तहत जनता का ध्यान राहुल गांधी और सोनिया गांधी के द्वारा किये गये घोटाले से भटकाने के लिए यह सारा आडंबर रचा जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में खुद के नियम-कायदे केवल एक ही परिवार के सदस्य तय करते हों, वह पार्टी देश के संविधान की कितनी परवाह करेगी, यह जनता भली-भांति जानती है.

इसे भी पढ़ें

मई दिवस से पहले टीएसपीसी के पोस्टर ने मचाया हड़कंप, सशस्त्र आंदोलन तेज करने का किया आह्वान

Fact Check: सियालकोट पर भारतीय वायुसेना ने कर दिया हमला! सोशल मीडिया पर वायरल Video है 11 महीने पुराना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >