रांची. लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीजन क्रिकेट में बुधवार को रेलवे यूथ, रॉकमैंस रेड और यूथ सीए ने अपने-अपने मैच जीत लिये. दिन के पहले मैच में रेलवे यूथ ने आरसीए ग्रीन को पांच विकेट से हराया. दूसरे मैच में रॉकमैंस रेड ने सोनेट बुंडू पर 38 रन से जीत दर्ज की. वहीं, दिन के आखिरी मुकाबले में यूथ सीए ने टाटीसिलवे बी को 75 रन से पराजित किया. आरसीए ग्रीन : 94 रन (अनीश 18, दर्श 15*, मनीष कुमार 12, आशीष 08/4, आरव 29/2). रेलवे यूथ : 5/95 रन (कुणाल 26, अंकित 21, मनीष 10/2, जय सोरेन 40/2). रॉकमैंस रेड : 159 रन (हिमांशु 44, समीर 30, अजय 24/3). सोनेट बुंडू : 120 रन (नीतीश 59, केशव 27, मनीष 38/4). यूथ सीए : 212 रन (अतुल 66, हर्ष 50, आयुष 42, मुन्ना और सुमित 3-3 विकेट). टाटीसिलवे बी : 137 रन (सुशांत 37*, शंभू 20, प्रतीक व रवि 3-3 विकेट).
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
