विक्रेता व किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाया

बुंडू में शुक्रवार को इफको नैनो उर्वरक विक्रेता सह कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

बूंडू.

बुंडू में शुक्रवार को इफको नैनो उर्वरक विक्रेता सह कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें बुंडू, राहे, सोनाहातू, तमाड़, सिल्ली के 150 उर्वरक विक्रेता के साथ प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि सुरुचि कुमारी ने कहा कि इफको देश का एक ऐसी सहकारी संस्था है जो किसानों की खेती कैसे सशक्त हो और लाभकारी करने का प्रयास करती है. इफको से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी उर्वरक विक्रेताओं, किसानों का समय-समय से आधुनिक खेती में उपयोग होनेवाले कृषि आदानों का महत्व व इसके प्रयोग के तरीके बताने के लिए प्रशिक्षण देती है. इफको यूरिया, डीएपी के प्रयोग को आधी कर लाभकारी खेती के साथ पर्यावरण, मिट्टी और जल को प्रदूषण मुक्त रखता है. समदर्शी राज्य विपणन प्रबंधक डॉ शशि भूषण ने इफको झारखंड ने इफको नैनो यूरिया, इफको नैनो डीएपी के रबी फसल गेहूं, आलू, मक्का, सब्जी मटर में प्रयोग की जानकारी दी. इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक चंदन कुमार ने कहा कि हम सभी मिलकर एक साथ काम कर लाभकारी खेती कर कृषि और किसान को सशक्त बनायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >