सता रहा था कोरोना के संक्रमण का डर, ऑटो चालक ने दी जान

रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर रोड नंबर चार में किराये के मकान में रहनेवाले पप्पू कुमार सिंह (38) ने आत्महत्या कर ली. वह पेशे से ऑटो चालक था. सूचना पर शुक्रवार की सुबह पुलिस उसके घर पहुंची. पुलिस ने पाया कि उसने घर के ही बरामदे की ग्रिल में गमछा से फांसी […]

रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर रोड नंबर चार में किराये के मकान में रहनेवाले पप्पू कुमार सिंह (38) ने आत्महत्या कर ली. वह पेशे से ऑटो चालक था. सूचना पर शुक्रवार की सुबह पुलिस उसके घर पहुंची. पुलिस ने पाया कि उसने घर के ही बरामदे की ग्रिल में गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर लिया है. उसके मकान मालिक निखिल रंजन ने बताया कि कुछ दिन से पप्पू को लगातार कोरोना वायरस से संक्रमण का डर सता रहा था. पप्पू भोजपुर जिला के पीरो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर का रहने वाला था.

मकान मालिक ने सुबह करीब 6.30 बजे पप्पू का शव फंदे पर लटका देखा था. पप्पू पूर्व में गांव भी गया था, लेकिन करीब दो माह पहले लौटा था. वह अकेले रहता था. उसका रिनपास में इलाज भी चल रहा था. पुलिस ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव को उन्हें सौंप दिया जायेगा. इधर स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक लॉकडाउन के बाद से परेशान था, क्योंकि वह ऑटो नहीं चला रहा था. पुलिस ने जांच और कमरे की तलाशी के दौरान उसके कमरे से 10 हजार रुपये और पर्याप्त मात्रा में राशन के सामान भी बरामद किये हैं. आरंभिक जांच में आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >