Army Recruitment Rally 2024: रांची में 27 जुलाई से सेना भर्ती रैली, दलालों से रहें सावधान, पुलिस को दें सूचना

Army Recruitment Rally 2024: रांची में 27 जुलाई से सेना भर्ती रैली हो रही है. सेना भर्ती रैली के दौरान दलाल आपसे भर्ती की गारंटी देने का वादा कर सकते हैं. इनसे सावधान रहें.

Army Recruitment Rally 2024: झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव में 27 जुलाई से सेना भर्ती रैली शुरू हो रही है. यह 10 अगस्त तक चलेगी. इस दौरान कुछ लोग आपके सपने के साथ खेलने का प्रयास कर सकते हैं. सेना भर्ती के निदेशक विकास भोला ने इसको लेकर दलालों से सावधान रहने की अपील की है.

अपने सपनों का शोषण न होने दें

सेना भर्ती रैली को लेकर सेना भर्ती के निदेशक विकास भोला ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान सभी अभ्यर्थी और उनके परिजन दलालों से सावधान रहें और ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस या अधिकारियों को सूचित करें.

स्वतंत्र और निष्पक्ष से होगी भर्ती

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे लोगों का (दलाल लोग) भर्ती प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं है. भर्ती की पूरी प्रक्रिया स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से होगी. योग्य लोगों को ही आगे की प्रक्रिया में शमिल किया जाएगा.

दलालों पर होगी कानूनी कार्यवाही

कर्नल विकास भोला ने पिछले दिनों एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा से मुलाक़ात की और रैली के दौरान सुरक्षा और दलालों की पहचान कर उन पर कानूनी कार्यवाही में सहयोग करने की मांग की है.

Also read: Army Recruitment Rally 2024: झारखंड के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का शानदार मौका, 27 जुलाई से रांची में होगी बहाली

यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में उल्लिखित तिथि और समय पर ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा. ऑनलाइन जनरेटेड रंगीन एडमिट कार्ड प्रस्तुत किए बिना किसी भी उम्मीदवार को रैली में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उम्मीदवार ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपने पंजीकृत खाते से भी रैली एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Also read: Budget 2024 for Education and Employment: रोजगार और शिक्षा के लिए ये सौगात, जानें कितना मिलेगा फायदा

मुख्य दस्तावेज लाना है अनिवार्य

सभी उम्मीदवारों (अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं और ट्रेड्समैन 8वीं) को फरवरी 2024 में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार दस्तावेज लाने होंगे.

Also read: Educational Institutes of Jharkhand: राज्य भर के प्रमुख विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्वायत्त संस्थान, यहां जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >