हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा बोले- सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे पूर्व सीएम

अर्जुन मुंडा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में भूमि घोटाला से लेकर खनन घोटाला, प्राइवेट लीज व अन्य भ्रष्टाचार हुए. जनता को सच बताने की बजाय मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के मामलों की अनदेखी की.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के दो दिन बाद उन पर निशाना साधा है. जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री, जो कृषि मंत्री भी हैं, ने कहा है कि हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड को तीन साल तक लूटा. उन्होंने भ्रष्टाचार को रोकने की बजाय, उसे दबाने की कोशिश की. इसलिए आज वह ईडी के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं.

हेमंत सोरेन सरकार में तीन साल तक हुई लूट : अर्जुन मुंडा

अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार (2 फरवरी) को दिल्ली में कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के तीन साल के दौरान भूमि घोटाला से लेकर खनन घोटाला, प्राइवेट लीज और अन्य भ्रष्टाचार हुए. झारखंड की जनता को इसका सच बताने की बजाय मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के इन मामलों की अनदेखी की. मामलों को दबाने की कोशिश की. इसी का नतीजा है कि जब मामला सामने आया और जांच शुरू हुई, तो हेमंत सोरेन सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे हैं.

Also Read: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, कही ये बात…

हेमंत सोरेन के खिलाफ भ्रष्टाचार की चल रही है जांच

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. मुझे लगता है कि देश की जनता बेहतर सरकार के साथ आगे बढ़ना चाहती है. बता दें कि हेमंत सोरेन को रांची के बड़गाईं में भूमि खरीद-बिक्री के मामले से जुड़े मनी लाउंडरिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है.

सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन को लगा झटका

ईडी की कोर्ट में गुरुवार को उनकी पेशी हुई. दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद स्पेशल जज दिनेश राय ने हेमंत सोरेन को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए. इसके बाद उन्हें होटवार जेल भेज दिया गया. शुक्रवार (2 फरवरी) को हेमंत सोरेन की ईडी रिमांड पर सुनवाई होगी. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में उनको झटका लगा, जब शीर्ष अदालत ने कहा कि आप हाईकोर्ट क्यों नहीं जाते.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट का हेमंत सोरेन को राहत देने से इंकार, ईडी के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे झामुमो नेता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >