Ranchi news : केंद्र ने भारतीय मात्स्यिकी और पशुचिकित्सा अनुसंधान परिषद की स्थापना की स्वीकृति दी

लंबे समय से स्थापना की हो रही थी मांग, अनुसंधान के लिए अब अलग शीर्ष निकाय कार्य करेगा.

रांची.

केंद्र सरकार ने भारतीय मात्स्यिकी और पशुचिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीआरवीएफ) की स्थापना की स्वीकृति प्रदान कर दी है. इस संबंध में बताया गया कि इस परिषद को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की तर्ज पर स्थापित किया जायेगा. भारतीय पशु चिकित्सा संघ ने केंद्र सरकार की इस पहल का स्वागत किया है. इस संबंध में इंडियन वेटनरी एसोसिएशन की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ नंदनी कुमारी ने कहा कि देश के 62 हजार से अधिक पशु चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व करनेवाला भारतीय पशु चिकित्सा संघ लंबे समय से पशु चिकित्सा और मात्स्यिकी अनुसंधान के लिए एक अलग शीर्ष निकाय की स्थापना की मांग कर रहा था. अब जाकर परिषद की स्थापना की स्वीकृति मिली है.

बढ़े हुए वित्तपोषण में सहायता करेगा

डॉ नंदिनी ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य केंद्रित अनुसंधान और विकास, समय पर क्षेत्र विशिष्ट वैज्ञानिक इनपुट देना और नीति कार्यान्वयन के साथ-साथ इन क्षेत्रों को अधिक स्वायत्तता सुनिश्चित करना है. डॉ नंदनी ने कहा कि यह अलग शीर्ष निकाय विवि और अनुसंधान संस्थानों को पाठ्यक्रम और दोनों क्षेत्रों के लिए बढ़े हुए वित्तपोषण में सहायता करेगा. पशुधन क्षेत्र और मात्स्यिकी क्षेत्र का राष्ट्रीय सकल मूल्य वर्धन में क्रमश: 5.50 और 1.069 प्रतिशत का योगदान है. यह कृषि सकल मूल्यवर्धन में क्रमशः 30.23 और 6.86 प्रतिशत का हिस्सा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >