अपार्टमेंट के लोगों को मिलेगी जलजमाव से मुक्ति

अपार्टमेंट के लोगों को मिलेगी जलजमाव से मुक्ति

रांची : हटिया स्थित रजनी अपार्टमेंट की पार्किंग में पानी जमा होने की सूचना मिलने पर गुरुवार को डिप्टी मेयर पहुंचे आैर अपार्टमेंट के लोगों से बात की. लोगों ने बताया कि पानी पहले पीछे की खाली जगह में चला जाता था, लेकिन अब जमीन मालिक ने उसे बंद कर दिया है. इसके बाद जमीन मालिक के साथ बैठक की गयी.

जिसमें नाली निर्माण के लिए जमीन देने पर सहमति बन गयी. मौके पर डिप्टी मेयर ने निगम के जेइ अनिल कुमार को उक्त स्थान पर पक्की नाली निर्माण के लिए प्राक्कलन बनाने का निर्देश दिया. इस दौरान पार्षद अरुण झा, सविता लिंडा, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.

posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >