मिर्जापुर गैंग के पास फिक्स थी धुर्वा से गायब बच्चे अंश-अंशिका की डील, गिरफ्तार दंपती ने खोल दिये राज

Ansh Anshika Case: रांची के धुर्वा से गायब बच्चों को मिर्जापुर के गैंगपास पहुंचाने की साजिश का राज खुल गया है. गिरफ्तार आरोपी दंपती ने पुलिस की पूछताछ में मानव तस्करी गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में कई अहम जानकारियां साझा की हैं. फिलहाल SIT की पूछताछ जारी है.

अंश अंशिका की तस्वीर, Pic Credit- Prabhat Khabar

Ansh Anshika Case, रांची : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित मल्लार कोचा मौसीबाड़ी से गायब हुए बच्चों को अपहरणकर्ता दंपती दोनों को मिर्जापुर के गैंगपास पहुंचाने वाले थे. इसके लिए वे मामले का ठंडा होने का इंतजार कर रहे थे. ये खुलाला गिरफ्तार आरोपी नभ खरवार और उसकी पत्नी पूनम कुमारी ने पुलिस के सामने किया है. केस के अनुसंधानकर्ता और वरीय अधिकारी आरोपी दंपती से पूछताछ कर रहे हैं.

आरोपियों ने अपने गिरोह के बारे में दी पुलिस को अहम जानकारियां

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. साथ ही अपने गिरोह के बारे में कई अहम जानकारियां साझा की है. पुलिस ने 15 जनवरी को आरोपी दंपती को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया था. मामले में पूछताछ के लिए पुलिस को पांच दिनों की रिमांड मिली है. शुक्रवार दोपहर को भी रांची पुलिस की टीम बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा पहुंची और मानव तस्करी के इस आरोपी दंपती को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी.

Also Read: Soma Munda Murder Case: 17 को आदिवासी संगठनों का झारखंड बंद, कई संगठनों ने किया समर्थन

15 जनवरी को दिया गया सूचनादाता को इनाम

अंश‐अंशिका के मामले में सूचना देने वाले को इनाम नहीं दिये जाने की चर्चा पर प्रभात खबर की एसआईटी ने रांची के एसएसपी रांकेश रंजन से सीधा सवाल किया. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैंने खुद सूचना दाता से बात की. उनका सत्यापन के उनको अंश‐अंशिका की सूचना देने के एवज में चार लाख रुपये का इनाम 15 जनवरी को दिया. साथ ही पुलिस की ओर से उनको सम्मानित भी किया गया. लेकिन, हमलोग उस सूचना दाता का नाम सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस का काम करने का अपना तरीका है. हमलोगों ने पहले ही सूचनादाता का नाम गोपनीय रखनेकी बात कही थी. ऐसे में सूचनादाता की सुरक्षा से हमलोग कतई खिलवाड़ नहीं कर सकते.

Also Read: इस दिन आएगी Maiya Samman Yojana की किश्त, एकमुश्त 5000 रुपये गिरेंगे बैंक खाते में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >