Ranchi News : सीआइपी में जल्द खुलेगी अमृत फॉर्मेसी, बनेगा 500 बेड का अस्पताल

भारत सरकार ने अमृत फार्मेसी खोलने की सहमति दे दी है

रांची. केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में जल्द ही अमृत फार्मेसी खुलेगी. भारत सरकार ने इसकी सहमति दे दी है. इससे सीआइपी में निजी दवा कंपनियों का दबदबा भी खत्म होगा. अभी संस्थान में निजी कंपनी के दवा विक्रेता काफी सक्रिय हैं. संस्थान के निदेशक डॉ विजय कुमार चौधरी ने बताया कि पहले संस्थान में इमरजेंसी में मरीजों को दवा नहीं मिलती थी. इससे मरीजों के परिजनों को परेशानी होती थी. आसपास की दुकानों से जाकर दवा लानी पड़ती थी. अब इमरजेंसी में मरीजों को नि:शुल्क दवा दी जा रही है. अमृत फार्मेसी खुलने से लोगों की परेशानी दूर होगी. डॉ चौधरी ने बताया कि संस्थान 500 बेड के अस्पताल खोलने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है. स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ से भी आग्रह किया गया है कि भारत सरकार से संस्थान में 500 बेड का अस्पताल खोलने की अनुमति दिलायी जाये. यह अस्पताल न्यूरो साइंस को समर्पित होगा.

बदला गया है कि नाश्ते का मेनू

डॉ चौधरी ने बताया कि संस्थान में पहले नाश्ता में केवल ब्रेड दिया जाता था. अब मरीजों को दलिया व उपमा भी दिया जाने लगा है. जल्द ही पुरी-सब्जी दी जायेगी. इडली बनाने की मशीन भी लगायी जा रही है. इसका फायदा भी मरीजों को मिलेगा. इससे नाश्ते में पौष्टिकता को पूरा किया जा सकेगा.

कुर्सी-टेबल की मरम्मत करा उपयोग में लाया जा रहा है

डॉ चौधरी ने बताया कि संस्थान में वर्षों से कुर्सी-टेबल बड़ी संख्या में गोदाम में फेंके हुए थे. उसे निकलवा कर बनाया गया है. संस्थान के ओटी विभाग ने सभी को बनावा दिया है. अब मरीजों को बैठने के लिए कुर्सी की कमी नहीं है. आगे पांच-सात साल तक संस्था को कुर्सी की जरूरत नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >