बचरा हाइ स्कूल का परीक्षा परिणाम 98.03 प्रतिशत रहा

विद्यालय की ओर से इस परीक्षा में 153 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इनमें से 150 परीक्षार्थी सफल रहे.

खलारी. मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय (बचरा हाइ स्कूल) के परीक्षार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. परीक्षा का परिणाम 98.03 प्रतिशत रहा. विद्यालय की ओर से इस परीक्षा में 153 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इनमें से 150 परीक्षार्थी सफल रहे. जानकारी के अनुसार 78 प्रथम, 71 द्वितीय व 01 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. वहीं, तीन परीक्षार्थी अनुतीर्ण रहे. नीरज कुमार 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बना. इसी प्रकार, अनुराग प्रजापति 91.2, मोनू कुमार गिरि 90.8, सोनू कुमार गिरि व सुजीत कुमार बैठा 90.2, प्रिया कुमारी 89.8, तनु कुमारी 89.4, शिखत नाज, रामानंद कुमार व तबस्सुम बानो 87.2, शुभम कुमार भुइयां व समीर कुमार 86.2, श्रवण कुमार 85.6 व मुनीका कुमारी 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप टेन की सूची में शामिल रहने में सफल रहे. प्रधानाध्यापक महेंद्र पासवान ने सभी सफल परीक्षार्थियों को शुभकामनायें दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >