Sports : सिमडेगा ऑल इंडिया महिला हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंचा

सातवीं नवभारत ऑल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता

सिमडेगा. पांच अप्रैल से 12 अप्रैल तक बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित सातवीं नवभारत ऑल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता में सिमडेगा ने अपने तीसरे मैच में स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड दिल्ली को 9-0 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. सिमडेगा की ओर से स्वीटी डुंगडुंग ने पहले ही मिनट में गोल किया. तीसरे मिनट में संदीपा कुमारी ने एक और गोल कर दो गोल की बढ़त ले ली. हाफ टाइम के बाद सिमडेगा के खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाया और एक के बाद एक लगातार सात गोल कर 9-0 से मैच जीत लिया. स्वीटी डुंगडुंग, राजमुनी कुमारी और अनुप्रिया सोरेंग ने दो-दो, जबकि रीना कुल्लू, संदीपा कुमारी और पुनीता मांझी ने एक-एक गोल किया. सिमडेगा टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खेल निदेशक संदीप कुमार, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >