-82वीं अखिल भारतीय पुरुष रेलवे हॉकी चैंपियनशिप
-मध्य रेलवे ने उत्तर-पश्चिम रेलवे को 11-0 से हराया
-रेल कोच फैक्टरी व उत्तर-मध्य रेलवे का मैच ड्रॉ
रांची.
दक्षिण-पूर्व रेलवे के तत्वावधान में चल रही 82वीं अखिल भारतीय पुरुष रेलवे हॉकी चैंपियनशिप में बुधवार को तीन मैच खेले गये. सेरसा स्टेडियम हटिया में दिन के पहले मैच में मध्य रेलवे, मुंबई ने उत्तर-पश्चिम रेलवे, राजस्थान को 11-0 से हराया. वहीं, दिन के दूसरे मैच में मेजबान दक्षिण-पूर्व रेलवे ने इंटीग्रल कोच फैक्टरी, चेन्नई को 4-1 से पराजित किया. दिन का तीसरा मैच रेल कोच फैक्टरी, कपूरथला व उत्तर-मध्य रेलवे, प्रयागराज के बीच खेला गया, जो 2-2 गोल से बराबरी पर रहा. मैच के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मंडल क्रीड़ा अधिकारी निशांत कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ब्रजेश साहू, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक लक्ष्मण कुमार, मंडल रेल प्रबंधक के निजी सचिव, (राजपत्रित) सह सहायक मंडल क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष कुमार सिन्हा, झारखंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा, सेरसा रांची के सचिव ओम प्रकाश ठाकुर व बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे. गुरुवार को रेल कोच फैक्टरी, कपूरथला व रेल व्हील फैक्टरी, बेंगलुरु के बीच मैच खेला जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
