Athletics : ऑल इंडिया क्रॉस कंट्री में बसंती ने जीता रजत पदक

बसंती ने 10 किलोमीटर दौड़ में रजत पदक जीता.

रांची. मंगलौर (कर्नाटक) में 19 नवंबर से शुरू हुई ऑल इंडिया क्रॉस कंट्री के दूसरे दिन झारखंड की अंतरराष्ट्रीय एथलीट बसंती कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किया. दो दिवसीय क्रॉस कंट्री में पश्चिमी सिंहभूम की रहनेवाली बसंती ने 10 किलोमीटर दौड़ में रजत पदक जीता. बसंती की उपलब्धि पर झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन (जेएए) प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ मधुकांत पाठक, जेएए के अध्यक्ष सीडी सिंह, सचिव एसके पांडेय, पश्चिमी सिंहभूम के सचिव अजय कुमार नायक समेत संघ के पदाधिकारियों और राज्य के खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >