Ranchi News : कृषि विभाग के स्टॉल को पहला पुरस्कार

बेंगलुरु में 23 से 25 जनवरी तक चला अंतरराष्ट्रीय व्यापार

रांची. बेंगलुरु में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड के कृषि विभाग के स्टॉल को पहला पुरस्कार मिला है. यह पुरस्कार छोटे और मध्यम श्रेणी की कैटेगरी में दिया गया है. मेला 23 से 25 जनवरी तक चला. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने झारखंड के स्टॉल का उदघाटन किया था. स्टॉल पर झारखंड में जैविक रूप से उत्पादित हल्दी, चना, गोविंद भोग चावल, दाल, रागी मटर, मक्का, बेसन, कुल्थी दाल, बादाम आदि रखे गये थे. काफी संख्या में लोगों ने झारखंड के जैविक उत्पाद की जानकारी ली. कई निवेशकों ने ओफाज के पदाधिकारियों से संपर्क भी किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >