प्रतिनिधि, कांके.
पुलिस ने पिठोरिया थाना क्षेत्र के मुरेठा गांव में पाहन टोली गुरेढ़ा निवासी राजेश मुंडा (38) हत्याकांड का आरोपी प्रदीप मुंडा (36) को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के चार घंटे के भीतर पुलिस ने कार्रवाई की. हत्याकांड गुरुवार शाम की है. इस संबंध में थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि राजेश मुंडा गुरुवार सुबह लगभग सात बजे आषाढ़ी पूजा करने चिरवा गांव गया था. जिसकी देर शाम हत्या कर दी गयी. देर रात तक घर नहीं लौटने पर घरवाले खोजबीन किये. शुक्रवार सुबह राजेश का शव मुरेठा जानेवाले रास्ते में झाड़ी में मिली. जिसकी जानकारी पिठोरिया पुलिस को दी गयी. मामले में मृतक की पत्नी रीना देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी. उसके पश्चात पुलिस व एफएसएल की टीम ने जांच शुरू की. पुलिस को जानकारी मिली कि हत्याकांड के दिन राजेश को चिरवा निवासी प्रदीप मुंडा पिता स्व मनेश पाहन ने जबरन शराब पिलाया था. वहीं प्रदीप मुंडा ने राजेश को घर पाहन टोली पंहुचाने के क्रम में उसकी हत्या मुरेठा के रास्ते में कर दी और शव को झाड़ियों में छुपा दिया. पुलिस को आरोपी प्रदीप मुंडा ने बताया कि आषाढ़ी पूजा स्थल से मुर्गा का मांस घर ले जाने के क्रम में राजेश से उसकी कहा-सुनी हुई और मारपीट की नौबत आ गयी. इसी बीच प्रदीप ने राजेश के सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त दो बड़ा व दो छोटा पत्थर व आरोपी का खून लगा कपड़ा बरामद किया है.फोटो़ हत्या का आरोपी प्रदीप मुंडा.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
