बस से गिरने के बाद चक्के के नीचे आया, मौत

ओरमांझी की घटना

ओरमांझी. रांची-रामगढ़ एनएच पर चकला मोड़ के समीप बुधवार को बस से गिरने के बाद एक यात्री उसके चक्के के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. युवक की पहला गुमला के कामडारा स्थित कुंडेकेरा निवासी सुलेमान कंडुलना (पिता-सहाय कंडुलना) के रूप में की गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. जानकारी के अनुसार घटना दिन के करीब 11 बजे की है. बताया जाता है कि रामगढ़ से रांची जा रही बस पर सवार होकर सुलेमान समेत उसके दो साले खूंटी निवासी एतवा मुंडा व सुखू टोपनो रामगढ़ में सेटरिंग का काम करने के बाद रांची जा रहे थे. इसी दौरान सुलेमान फिसल कर बस से गिर गया. उसके गिरते ही पिछला चक्का उस पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद बस चालक ने उसके दोनों साले को बस से नीचे उतारा और वहां से फरार हो गया. पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >