रिम्स ट्रॉमा सेंटर में खुलेंगी सस्ती दवा दुकानें, मरीजों को मिलेगी राहत

रिम्स ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को परिसर में ही सस्ती दवाएं मिलेंगी. जनऔषधि केंद्र और अमृत फार्मेसी के खुलने से बाहरी महंगी दुकानों पर निर्भरता घटेगी.

रांची. रिम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को जल्द ही परिसर में ही सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है. रिम्स प्रबंधन ट्रॉमा सेंटर परिसर में जनऔषधि केंद्र के साथ अन्य सस्ती दवा दुकानों को खोलने के विकल्प पर विचार कर रहा है. इससे मरीजों के परिजनों को दवाओं के लिए निजी दुकानों पर निर्भरता कम होगी और उन्हें एक ही परिसर में कई विकल्प मिल सकेंगे.

अमृत फार्मेसी को मिला लाइसेंस, दुकान खुलने का इंतजार

ट्रॉमा सेंटर परिसर में अमृत फार्मेसी की दुकान भी स्थापित की गई है, लेकिन अभी तक इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है. एजेंसी की ओर से रिम्स प्रबंधन को बताया गया है कि दुकान खोलने के लिए जरूरी लाइसेंस मिल चुका है. इसके बावजूद पिछले दो महीने से दुकान जल्द शुरू होने की बात कही जा रही है, लेकिन अब तक इसका लाभ मरीजों और उनके परिजनों को नहीं मिल पाया है.

बाहर से महंगी दवाएं खरीदने को मजबूर

रिम्स की ओर से उपलब्ध करायी जाने वाली दवाओं के अलावा कई मरीजों को ब्रांडेड दवाओं की जरूरत पड़ती है. ऐसी स्थिति में परिजनों को ट्रॉमा सेंटर से बाहर जाकर निजी दवा दुकानों से दवाएं खरीदनी पड़ती हैं. इसका सीधा लाभ आसपास की निजी दवा दुकानों को मिल रहा है. टुनकी टोली की ओर जाने वाले रास्ते में पिछले एक साल के दौरान दो दर्जन से अधिक दवा दुकानें खुलने की बात भी सामने आयी है.

विकल्प मिलने से कम होगा आर्थिक बोझ

रिम्स प्रबंधन का मानना है कि ट्रॉमा सेंटर परिसर में अमृत फार्मेसी, जनऔषधि केंद्र और अन्य सस्ती दवा दुकानों के संचालन से मरीजों के परिजनों को काफी राहत मिलेगी. उन्हें जरूरत के अनुसार अलग-अलग दुकानों से दवा खरीदने का विकल्प मिलेगा. खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह व्यवस्था महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: कैमरा ऑन था सामने थी ट्रेन... वायरल होने की चाह में गढ़वा की पूर्णिमा ने गंवाये दोनों हाथ

शासी परिषद की अनुमति जरूरी

ट्रॉमा सेंटर परिसर में जनऔषधि केंद्र या अन्य सस्ती दवा दुकान खोलने के लिए रिम्स शासी परिषद की अनुमति लेनी होगी. प्रबंधन की ओर से इस दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. अनुमति मिलने के बाद परिसर में सस्ती दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में काम किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: रांची में कोचिंग-लाइब्रेरी पर निगम का शिकंजा, 20 संस्थानों को नोटिस, 7 दिन में जवाब तलब

सस्ती दवाओं का तैयार किया जा रहा है विकल्प

रिम्स अधीक्षक डॉ. हिरेंद्र बिरुआ ने कहा कि जनऔषधि और अन्य सस्ती दवाओं का विकल्प तैयार किया जा रहा है. अमृत फार्मेसी को लाइसेंस मिल चुका है. ऐसे में मरीजों के परिजनों के पास कई सस्ती दवा दुकानों का विकल्प उपलब्ध होगा और महंगी दवाएं खरीदने के लिए उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

शेखर सुमन एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वे झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को कवर करते हैं.

प्रभात खबर से पहले शेखर सुमन ने करीब डेढ़ वर्ष तक झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल ‘सार भारत’ में रिपोर्टर के रूप में कार्य किया. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक विषयों के साथ-साथ अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों की रिपोर्टिंग की.

शैक्षणिक रूप से शेखर सुमन ने संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से अकाउंट्स में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से वर्ष कॉमर्स में मास्टर्स और रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की.

पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि राजनीति, सामाजिक मुद्दों और अपराध से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >