किशोरों को स्वास्थ्य व अधिकारों के प्रति किया जागरूक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रातू के तत्वावधान में शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरसा में प्रथम उमंग दिवस का आयोजन किया गया.

रातू.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रातू के तत्वावधान में शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरसा में प्रथम उमंग दिवस का आयोजन किया गया. इसमें किशोर-किशोरियों को उनकी वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को माहवारी प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, नशीली दवाओं के सेवन की रोकथाम, जेंडर आधारित हिंसा से सुरक्षा तथा गैर संचारी रोगों की प्रारंभिक पहचान के बारे में जागरूक किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुजीत कश्यप ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरों को जागरूक बनाकर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है. उमंग दिवस किशोरों के समग्र विकास और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच है. कहा कि उमंग दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के पहले शुक्रवार को हर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में किया जायेगा. किशोर-किशोरियों से संवाद के माध्यम से उनके पोषण, स्वास्थ्य, अधिकार व सुरक्षा से संबंधित विषयों पर चर्चा की जायेगी. कार्यक्रम में यशवंत कुमार, अमित कुमार, राहुल पटेल, संधीर उरांव, सीएचओ कंचन कच्छप, एएनएम रूपम रानी कुजूर सहित सहिया व किशोर-किशोरियां उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar upadhey

चंद्रशेखर उपाध्याय प्रभात खबर से काफी दिनों से जुड़े हुए हैं. वह रातू से प्रभात खबर के लिए समाचार संकलन का काम करते हैं. वह क्षेत्र के लोगों की आवाज उठाने के लिए हमेशा सक्रिय रहते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >