रांची. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू रविवार को गिरिडीह स्थित पूर्व मंत्री सुदिव्य सोनू के आवास पहुंचे. उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान आदित्य साहू ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने सुदिव्य सोनू के आकस्मिक निधन को राज्य की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया.
प्रभा शाहाबादी के आवास भी पहुंचे
इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी की दिवंगत पत्नी प्रभा शाहाबादी के आवास पहुंचे. उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. आदित्य साहू ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की.
