Ranchi News : जेवीएम श्यामली में 103 नन्हे चैंपियंस को किया सम्मानित

जेवीएम श्यामली में सोमवार को नर्सरी से द्वितीय तक के 103 छात्रों की उपलब्धियों और वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

रांची. जेवीएम श्यामली में सोमवार को नर्सरी से द्वितीय तक के 103 छात्रों की उपलब्धियों और वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों को शिक्षा के अलावा विभिन्न अंतर-सदनीय प्रतियोगिताओं के लिए सम्मानित किया गया. प्राचार्य समरजीत जाना ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि समग्र व्यक्तित्व के रूप में विकसित करना है. मेडल और ब्लेजर इस बात का प्रमाण हैं कि जब आप समर्पण से प्रयास करते हैं, तो सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमती है. इस अवसर पर ममता दास, उप-प्राचार्य बीएन झा, अनुपमा श्रीवास्���व, संजय कुमार, अमरिंदर कौर सलूजा, शीलेश्वर झा ””””सुशील””””, दीपक सिन्हा, सुष्मिता मिश्रा, तनुजा सत्येंद्र, एलएन पटनायक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Munna kumar singh

मुन्ना कुमार सिंह हिंदी पत्रकारिता (प्रिंट) के अनुभवी संपादकीय पेशेवर हैं. उन्हें पत्रकारिता, कॉपी एडिटिंग, पेज प्लानिंग और न्यूजरूम संचालन का 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे प्रभात खबर, रांची में सीनियर सब एडिटर और सिटी लाइफ पेज के प्रभारी हैं. उनकी जिम्मेदारियों में पेज प्लानिंग, कंटेंट प्राथमिकता, स्टोरी प्लेसमेंट, रिपोर्टर व फोटोग्राफर टीम के साथ समन्वय और समयबद्ध प्रकाशन सुनिश्चित करना शामिल है. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत सनमार्ग से बतौर स्ट्रिंगर की और बाद में हिंदुस्तान व दैनिक भास्कर जैसे समाचार संस्थानों में विभिन्न संपादकीय भूमिकाओं में कार्य किया. दैनिक भास्कर, रांची में उन्होंने धर्म-समाज-संस्था और रांची-आसपास जैसे पेजों की स्वतंत्र जिम्मेदारी संभाली. उनकी प्रमुख विशेषज्ञताओं में कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन लेखन, पेज प्लानिंग, कंटेंट क्वालिटी और डेडलाइन मैनेजमेंट शामिल है. उन्होंने नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >