Ranchi News: अभाविप ने किया प्रदर्शन, पुतला फूंका

Ranchi News:अभाविप रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुतला दहन और आक्रोश प्रदर्शन किया.

रांची. अभाविप रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुतला दहन और आक्रोश प्रदर्शन किया. वह रांची के चान्हो और साहिबगंज जिले में नाबालिग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपियों को सरकार द्वारा संरक्षण देने का विरोध कर रहे थे. कार्यकर्ताओं ने डीएसपीएमयू, मारवाड़ी कॉलेज, रांची वीमेंस कॉलेज, डोरंडा कॉलेज, एसएस मेमोरियल कॉलेज और आरएलएसवाइ कॉलेज के कैंपस से परिसर तक आक्रोश मार्च किया.

सीएम को पुतला फूंका

परिषद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. वहीं सुरक्षित महिला-खुशहाल झारखंड के संकल्प के साथ विद्यार्थी परिषद के सभी शैक्षणिक परिसर में प्रदर्शन का नेतृत्व छात्राओं ने किया. इस अवसर पर साक्षी कुमारी, रोली कुमारी, अक्षिता वर्मा, निकिता कुमारी, अनुश्रुति कुशव मिश्रा सहित अन्य मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >