निकाल लीजिए गर्म कपड़े, इतना गिरेगा तापमान, 7 जिलों में बिजली कड़केगी, बारिश होगी, होगा वज्रपात

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने कहा है कि झा्रखंड में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट अगले 24 घंटे में होगी. इससे ठंड बढ़ेगी. इसलिए गर्म कपड़े अभी से निकाल लीजिए. जानें कैसा रहने वाला है आज का मौसम.

Aaj Ka Mausam: अगर आप झारखंड में हैं और गर्म कपड़े रख दिये हैं, तो एक बार फिर से अपने गर्म कपड़ों को बाहर निकाल लीजिए. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड में एक बार फिर ठंड बढ़ने वाली है. दरअसल, 24 घंटे के दौरान 2 से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट का अनुमान मौसम केंद्र ने जताया है. इसकी वजह से लोगों को ठंड का अहसास होने लगेगा. साथ ही राज्य के 7 जिलों में बिजली कड़कने, बारिश और वज्रपात का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है.

कोल्हान और संताल के 7 जिलों में वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

मौसम केंद्र ने कहा है कि कोल्हान प्रमंडल के सभी 3 जिलों और संताल परगना के 4 जिलों में सोमवार (24 फरवरी) को कुछ जगहों पर हल्की बारिश होगी. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. मौसम केंद्र के मुताबिक, कोल्हान के सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिले में मौसम खराब रहेगा. संताल परगना के दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा जिले में भी गरज के साथ बारिश एवं वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

24 घंटे में 2-3 डिग्री गिरेगा झारखंड का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग ने तापमान का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि झारखंड में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट हो सकती है. इसके बाद अगले 4 दिन तक इसमें कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि 23 फरवरी को झारखंड के पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हुई.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल और ओडिशा से सटे झारखंड के जिलों के लिए चेतावनी

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि गांगेय पश्चिम बंगाल से दक्षिणी छत्तीसगढ़ और ओडिशा तक एक ट्रफ गुजर रहा है. यह ट्रफ समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है. इसका असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. इसकी वजह से कुछ जगहों पर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. बंगाल से सटे संताल परगना और ओडिशा से सटे कोल्हान में बारिश, वज्रपात होने की संभावना है.

चाकुलिया में हुई सबसे ज्यादा 37.4 मिलीमीटर बारिश

मौसम विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं-कहीं गरज और आंधी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में हुई. यहां 37.4 मिलीमीटर वर्षापात हुआ. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.8 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 13 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

झारखंड के मौसम की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

24 घंटे के दौरान कहां, कितनी बारिश हुई

  • चाकुलिया में 37.4 मिलीमीटर
  • बोकारो में 15 मिलीमीटर
  • धालभूमगढ़ में 10.4 मिलीमीटर
  • नामकुम में 3.4 मिलीमीटर
  • तोरपा में 3.0 मिलीमीटर
  • जमशेदपुर एयरपोर्ट पर 2.4 मिलीमीटर
  • रांची एयरपोर्ट पर 2.0 मिलीमीटर
  • जमशेदपुर में 2.0 मिलीमीटर
  • गोईलकेरा में 1.8 मिलीमीटर
  • आनंदपुर में 1.6 मिलीमीटर
  • रामगढ़ कृषि विकास केंद्र में 0.5 मिलीमीटर
  • जगन्नाथपुर बीएयू केवीके में 0.5 मिलीमीटर

इसे भी पढ़ें

Weather Alert: झारखंड में 24 घंटे में 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Rain Alert: संताल परगना के इस जिले में अगले 3 घंटे में गरज के साथ बारिश-वज्रपात का अलर्ट

जैक पेपर लीक मामले में हुई गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी ने उठाये सवाल, जतायी ये आशंका

आम के मंजर देख खिले किसानों के चेहरे, 650 मीट्रिक टन आम के उत्पादन का अनुमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >