झारखंड में इतना बढ़ गया न्यूनतम और अधिकतम तापमान, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के समुद्र तट से टकराने से पहले झारखंड में बढ़ गया न्यूनतम और अधिकतम तापमान. कैसा रहेगा आज का मौसम.

Aaj Ka Mausam: झारखंड में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है. जी हां. रांची, जमशेदपुर और चाईबासा का उच्चतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड से 2.7 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ गया है. वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक हो गया है.

आसमान में छाए रहेंगे आंशिक बादल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने शनिवार को बताया कि रविवार (1 दिसंबर) को सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा. कोहरा और धुंध छंटने के बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. मौसम शुष्क ही बना रहेगा.

सामान्य से 5 डिग्री अधिक हुआ जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा, तो चाईबासा का 2.7 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

10.8 डिग्री रहा हजारीबाग का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. गोड्डा का अधिकतम तापमान राज्य में सबसे अधिक रहा, जबकि हजारीबाग का न्यूनतम तापमान सबसे कम. गोड्डा का उच्चतम तापमान 29.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जबकि हजारीबाग का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

Also Read

Cyclone Tracker: झारखंड में 4 तक रहेगा ‘फेंगल’ का असर, पश्चिमी विक्षोभ से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

13 किमी की रफ्तार से बढ़ा चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’, जानें, झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >