Aaj Ka Mausam: झारखंड में कहां हुई सबसे ज्यादा वर्षा, कैसा रहेगा आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: झारखंड में 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा वर्षा लोहरदगा में हुई. डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री गिर गया है. जानें, कैसा रहेगा आज का मौसम.

Aaj Ka Mausam: झारखंड में लगातार तीन दिन की बारिश के बाद जब आसमान साफ हुआ, तब भी झारखंड के कई जिलों में बारिश हुई. मानसून की वापसी से पहले झारखंड के किस जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई. मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड में आज का मौसम कैसा रहने वाला है.

लोहरदगा में हुई 9.5 मिलीमीटर वर्षा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि झारखंड मे पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा वर्षा राजधानी रांची से सटे लोहरदगा जिले में हुई. यहां 9.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई. सबसे अधिक अधिकतम तापमान संताल परगना के गोड्डा जिले में दर्ज किया गया. यहां का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

लो प्रेशर में तब्दील होगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन

मौसम विभाग ने बताया कि समुद्र तल पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन है, जो गुरुवार को लो प्रेशर एरिया में तब्दील हो जाएगा. मानसून ट्रफ इस वक्त बीकानेर, अजमेर, ग्वालियर से गुजर रहा है. यह पेंडरा रोड और पुरी होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है.

अधिकतम तापमान में होगी 3-4 डिग्री की वृद्धि

मौसम विभाग ने कहा है कि 19 सितंबर को झारखंड में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. साथ ही यह भी कहा कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद 4 दिनों तक इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

रांची में गरज के साथ बारिश की संभावना

मौसम केंद्र की मानें, तो राजधानी रांची में 19 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे. गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है. बुधवार को रांची के अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई. इसके बाद अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है.

24 घंटे में डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री बढ़ा

डालटेनगंज का अधिकतम तापमान महज 24 घंटे के अंदर 5.5 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया. यहां का अधिकतम तापमान बुधवार की शाम को 32.9 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर का तापमान 1.2 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 32.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

Also Read

Jharkhand Weather Alert: अभी नहीं थमेगा झारखंड में तेज हवाओं और बारिश का दौर, ऑरेंज अलर्ट जारी

डालटेनगंज से गुजर रहा मानसून ट्रफ, रांची-जमशेदपुर से इतना दूर डीप डिप्रेशन, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Jharkhand Weather: झारखंड में आज भी इन जिलों में भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Flood News: झारखंड में पानी-पानी जिंदगानी, चांडिल के 20 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >