Aaj Ka Mausam: झारखंड में धीरे-धीरे चढ़ेगा पारा, सताएगी गर्मी, होली में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा. धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी. लोगों को गर्मी सताएगी. मौसम विभाग की मानें तो होली में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

Aaj Ka Mausam: रांची-झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है. आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि सुबह और शाम में बादल छाए रह सकते हैं. होली पर आसमान में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है.

अधिकतम तापमान में वृद्धि के संकेत

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और शाम बादल छाए रह सकते हैं. हालांकि तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में अगले पांच दिनों तक वृद्धि होने के संकेत दिए हैं. होली पर भी आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

बहरागोड़ा का रहा सर्वाधिक तापमान

झारखंड में सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा का रहा. यहां का तापमान मंगलवार को 38.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं सबसे कम तापमान गढ़वा में 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक तथा 24 घंटे में एक डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा. जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक तथा 24 घंटे में 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: 17 साल की उम्र में अमन साव ने थामी थी बंदूक और जेल से चलाया साम्राज्य, सोशल मीडिया पर डालता था हत्या का वीडियो

क्या रहा झारखंड के शहरों का तापमान


शहर–अधिकतम–न्यूनतम
रांची——31.8–17.9
जमशेदपुर–36.0–19.5
मेदिनीनगर–35.6–16.3
बोकारो—–35.5–19.1
देवघर—–34.5–18.5
चतरा—–31.7–14.0
गढ़वा—–33.7–14.9
गोड्डा——33.1–21.3

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति

झारखंड के सभी जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

मौसम का पूर्वानुमान

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी:Golden Passport: वानुआतु ही नहीं ये देश भी देते हैं स्थायी निवास और नागरिकता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >