Aaj ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन, रांची सहित कई जगहों पर आज भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Aaj ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसकी वजह से रांची सहित कई जगहों पर सोमवार को भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.

Aaj ka Mausam: झारखंड में आज फिर कई जगहों पर भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में मानसून का टर्फ राजस्थान, उत्तर प्रदेश व बिहार होते हुए रांची से गुजर रहा है.

रांची समेत कई जिलों में हुई अच्छी बारिश

मौसम वैज्ञानिक ने यह भी कहा है कि बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसका असर झारखंड में दिख रहा है. राजधानी सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है. अगले दो-तीन दिनों तक इसका असर रहने का अनुमान है. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि सोमवार (15 जुलाई) को भी राजधानी सहित कई स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है.

मौसम विभाग ने जारी किया वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

रांची समेत कई जगहों पर बारिश एवं वज्रपात का येलो अलर्ट भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र की ओर से जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि इसके बाद मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी हो सकती है. इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी.

संताल परगना के साहिबगंज में सबसे अधिक हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश साहिबगंज में हुई. साहिबगंज के बोरियो ब्लॉक में 95 मिमी के आसपास बारिश हुई. वहीं, हजारीबाग में 86, लातेहार में 71, बालूमाथ में 70 व रांची में करीब 20 मिमी के आसपास बारिश हुई. राजधानी में रविवार की दोपहर कई हिस्सों में दो घंटे से अधिक समय तक जबरदस्त बारिश हुई.

Also Read

IMD Alert: झारखंड के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन, आज भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड के लोगों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत, कल से इन इलाकों में बारिश के आसार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >