Ranchi News : ग्रामवासी और वनवासी हमारे देश की मिट्टी के मूरत : संजय सेठ

रांची विवि के आर्यभट्ट सभागार में वन बंधु परिषद और श्री हरि कथा समिति की ओर से भारत के रंग, एकल के संग कार्यक्रम किया गया.

ग्रामवासी और वनवासी हमारे देश की मिट्टी के मूरत : संजय सेठ

कलाकारों ने विभिन्न राज्यों के पारंपरिक गीत-संगीत से दर्शकों का मन मोहा

लाइफ रिपोर्टर @ रांची

रांची विवि के आर्यभट्ट सभागार में वन बंधु परिषद और श्री हरि कथा समिति की ओर से भारत के रंग, एकल के संग कार्यक्रम किया गया. इसमें देश के विभिन्न जगहों से आये ग्रामीण कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और नाटक का मंचन किया. मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक रोशन, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, सीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक नीलेंदु कुमार सिंह उपस्थित थे. न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने कहा कि पारंपरिक नृत्य संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम हमें अपनी विरासत की याद दिलाते हैं. देश के कोने-कोने में बसे भारतवासियों को आपस में जोड़ते हैं. केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि हममें से हर एक को हर समय देश पहले की भावना से काम करना है. देश है तो हम हैं. ग्रामवासी और वनवासी हमारे देश की मिट्टी के मूरत हैं.

इस कार्यक्रम में गणेश वंदना, देश भक्ति गीतों पर नृत्य, देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक गीत संगीत, अतुलनीय भारत के दर्शन के साथ-साथ रामायण, कृष्ण जन्म आदि की झांकियां भी दिखायी गयी. कार्यक्रम एवं हरि सत्संग समिति के संयोजक राजकुमार जी और करुणा ठाकुर जी ने बताया कि सभी कलाकार एकल विद्यालय से लिए गए हैं. इन्हीं कलाकारों ने यूरोप और अमेरिका के 60 से अधिक स्थानों में अपनी कला का सफल प्रदर्शन किया. वन बंधु परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा जैन व पूर्वी भारत के अध्यक्ष रमेश धारणीधरका ने दर्शकों को एकल अभियान से परिचित कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kranti

क्रांति दीप महतो पिछले 09 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने एजुकेशन, स्पोर्ट्स, हेल्थ, नगर निगम, सिटी लाइफ और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों पर काम किया है. पिछले दो साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग के साथ सिटी रिपोर्टिंग में अपना योगदान दे रहे हैं. संप्रति टेक्निकल और मैनेजमेंट कॉलेज, विश्वविद्यालय, प्रतियोगी परीक्षाओं, एडमिशन, काउंसिलिंग और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर कर रहे हैं. इसके अलावा नये इनोवेशन, रिसर्च और युवाओं से जुड़े नये ट्रेंड पर खबर लिखते हैं. वहीं सिटी और नगर निगम बीट में शहरी समस्याओं, नागरिक सुविधाओं, प्रशासनिक व्यवस्था और स्थानीय मुद्दों पर खबर करते हैं. इससे पहले दैनिक भास्कर, रांची में लगभग 07 वर्षों तक विभिन्न बीट पर पत्रकारिता की. इस दौरान स्पेशल स्टोरी, स्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, कॉलेज कैंपस, एजुकेशन, सिटी इवेंट्स और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग की. पत्रकारिता की शुरुआत NDTV, दिल्ली में इंटर्नशिप से की थी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >