मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को कार ने कुचला

रांची-रामगढ़ उच्च पथ मार्ग पर चुटूपालू स्थित नानक ढाबा के समीप बुधवार की सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चुटुपालू ग्राम निवासी इलताफ हुसैन (43) पिता-अख्तर हुसैन की मौत हो गयी. घटना सुबह करीब छह बजे की है.

ओरमांझी. रांची-रामगढ़ उच्च पथ मार्ग पर चुटूपालू स्थित नानक ढाबा के समीप बुधवार की सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चुटुपालू ग्राम निवासी इलताफ हुसैन (43) पिता-अख्तर हुसैन की मौत हो गयी. घटना सुबह करीब छह बजे की है. घटना की सूचना मिलने पर ओरमांझी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. जानकारी के अनुसार इलताफ हुसैन सुबह में मॉर्निग वॉक के लिए निकला था. इसी दौरान रामगढ़ से रांची की ओर जा रही कार (यूपी-65इएस-5232) ने उसे पीछे से चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. हादसे के बाद कार चालक वहां से भाग निकला. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने कार की तस्वीर मोबाइल में कैद कर ली. ओरमांझी

पुलिस कार मालिक की तलाश कर रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक घर का एकमात्र कमाऊ व्यक्ति था. वह ऑटो गैराज की दुकान चलाता था. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >