इटकी में पुआल लदे पिकअप वैन में लगी आग

रांची/इटकी : इटकी में सोमवार की रात पुआल लदे पिकअप वैन में आग लग गयी. देर रात तक लोगों ने अपने घरों की बोरिंग से पानी डाल कर आग पर काबू पाने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि बिजली के तार में पुआल के सट जाने से आग लगी है. पिकअप वैन (जेएच […]

रांची/इटकी : इटकी में सोमवार की रात पुआल लदे पिकअप वैन में आग लग गयी. देर रात तक लोगों ने अपने घरों की बोरिंग से पानी डाल कर आग पर काबू पाने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि बिजली के तार में पुआल के सट जाने से आग लगी है. पिकअप वैन (जेएच 22ए 1665) तमाड़ से पुआल लेकर चालक सुनील कुमार गुप्ता इटकी निवासी अर्जुन के यहां जा रहा था. इसी क्रम में वैन स्टेशन रोड में सड़क में झूलती तार से सट गया, इससे पुआल में आग लग गयी. बाहरी तालाब के निकट मुस्कान सेवा निकेतन के पास मुस्लिम मुहल्ले के लोगों ने अपने घरों की बोरिंग चालू कर आग पर काबू पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >